मिट्टी से, किस... प्रतिमा बनी थी, देवि 'श्री' की।

मित्रों, आज के हालात पर आपको सुपुर्द करता हूँ ये लाइने, आप पढ़ें और खुश हो। 

वह...! कौन.. थी? 
हिलाए..! 
हिलती... न! थी.. 
जमीं... पूरी, साम्राज्य! उसका...
राज्य की, रानी! ही थी।

वह, कौन.. था? 
हिलाए..!  हिलता... न! था.. 
जमीं... सारी, राज्य की 
साम्राज्य! उसका...,
राज्य... 
का, राजा..! हूँ मैं...
वह... समझता था।

आज इनको क्या हुआ? 
ताश के पत्तों से..
बिखरे...
हवा... 
में, 
इतने जल्दी ढल गए।
साम्राज्य पाए.. इतना लंबा! 
इतने... जल्दी,
उम्मीद 
थे!  
ये, आम... जन की! 
देखते ही देखते., सब उड़.. चले।

सोचता.. हूँ!
ऐसा.. भी, क्या.. था?  
कुछ तो, कहीं.. था,
ठीक न! 
था..।
पता... था,
इन.. सभी को, 
सभी... कुछ.. वह ?
हकीकत से, एक भी, ग़ाफ़िल न था।

खेल सारा, गणित..! का... है
कलकुलेशन...!  
बहुत प्यारा!
सच.. 
में 
सारा!
विस्तार..! मन का!
विश्वास..! जन का..! 
अनुमान.. अपना,
सटीक... कितना! 
और.. क्या है? जीत! यह।
इतनी ही तो है, मीत यह! 

अनगढ़े! पत्थर में, 
मूरत...! 
छुपी.. है, इस! जीत की;
चोट.. कितनी, 
प्यार.. कितना,
सबसे पहले, किस जगह दूं? 
उछालूँ! छीनी को कैसे?  
घाव.. दूं! 
बात तो इतनी ही है।

अ-वांछित को, दूर कर दूं,
सहजता से... 
धीमे.., धीमे..
संभाल लूं, पत्थर को.. ऐसे...
इतने... बड़े!
मूरत ये निकले, 
जीत की हमको मिले।

कितना... निकालूं! 
किस जगह से,
कितना डालूं! किस जगह पे,
सारी कवायद 
यही.. थी,
जीत भी बस, यही थी।

समाज है 
यह, 
कान! इसके खुले है
आंख! इसकी खुली है,
पर.. मुंह? 
मुंह! 
सदा से, बंद.. है।

किससे...? 
कहे? 
सरकार! हो, तुम! 
ऊंचा शिखर है तुम्हारा!
ऊंचे! हो 
उतने, आसीन तुम।
वधिर हो.. अब, पंच साला! 
अच्छी तरह से, जानता हूँ।

आवाज.. धीमी! हम सभी की,
इसलिए है, त्रसित! हैं, 
हम, 
शोरगुल!  
तेरा यहां पर, अधिक है,
इसलिए अन्दर ही अंदर व्यथित हैं हम।
.
जनता हैं हम..
दुःख...! 
जिंदगी... है, हमारी
दुश्वारियां क्या, 
जिंदगी में, कहीं कम हैं। 

याद.. है?
जब, किया था, 
प्रतिष्ठित! 
यह, दीप..! तेरा,
तुमको चुना था, गर्व से..।

एक मृत्तिका का, पात्र.. था
तब! देह.. तेरा,
एक बाती, श्वेत! थी, 
कपास! की...
रेशों भरी, स्वच्छ! कितनी! 
साथ तेरे।

दाग..? 
दाग न थी, 'एक' भी,
चाहना 
बस.. एक थी,
तुम.. जलोगे, दीप बनकर,
ताप.. लोगे, 
कष्ट लोगे स्वयं पर
अग्नि! यह, साक्षी..! रहेगी।

हम साथ होंगे, ग्यारह बनेंगे!
सोच थी।
हम मानते थे, स्वार्थ को तुम, 
तिलांजलि! 
दे..
शरीर का भी, दान.. दोगे!
ऊर्ध्व मुंह हो..
जलोगे, 
रास्ते पर चलोगे! 
आत्मा! 
कपास... सी,
उज्जवल सदा, निरलस.. रखोगे।

स्नेह..?  
अरे! स्नेह तुझमें भरा था,
आकंठ.. हमने! 
वोट से... 
जिताया था, बहुमतों से,
जलना तुम्हे था.. 
शांति.. से, सद्भाव.. ले, हम सभी से।
 
आज? 
आज! क्या..?  
क्या..., कुछ.. बचा! है,
पास तेरे, दिखाने को,
अरे! तूं.. 
संपत्ति रूपी स्नेह में ही डूबकर!
देख न! 
खुद बुझ गया है।

आज तूं दीपक नहीं है।
इस लिए, 
तूं!  
ताश के पत्तों सा.
बिखरा...हवा... में, 
ही उड़ गया है।

एक बात कहनी और है
जरूरी है, 
मिट्टी से, जिस... 
प्रतिमा बनी थी, देवि 'श्री' की, 
बता न!
क्या शुद्ध न! थी। 
पार्टी की आत्मा भी! अशुद्ध! थी

माटी! ही जब, गंदी! रहेगी,
रंग! बिचारा..? 
क्या करेगा?
चमक देगा, बाहरी!
गंध...! 
कैसे, छुपा लेगा?

रंग लगाकर बाहरी..
क्या क्या 
छुपाए हम सभी,
गंध, तो.. धरती, ही.. है,
तत्वतः मिट्टी बनी।

मिट्टी से, जिस... प्रतिमा बनी थी, 
देवि 'श्री' की, 
बता न!
क्या शुद्ध न! थी।
पार्टी की आत्मा भी! अशुद्ध! थी।

जय प्रकाश मिश्र

Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!