शांति.. से, ले.. युद्ध.. तक!
मित्रों, विश्व व्यवस्था कितनी भी अजीब और अनियंत्रित लगती हो पर कोई तो है जो इसे संपूर्णता में व्यवस्थित रखता है। इसी पर ये लाइने आप पढ़ें और आनंद पाएं यह इष्ट है।
सच कह रहे हैं, आप... सर!
बूढ़ा.. हूं मैं,
बीता... हुआ, कल..!
और तुम..?
मानते हो, स्वयं को..
सुर्खाब का पर..! मुझे माफ कर!
मैं भी...,
वही..
तो.., चाहता हूँ, जानना?
रंग गुलाबी में,
गुलाबी.. ये क्या छुपा है?
फूलों में है, यह
पंखुरी पर! क्या मात्र! बस..?
या आंख! में.. है,
आपके..!
यह उम्र! भीतर, तैरता..
मकरंद...कण, सा
कुछ तो, कहीं..
है,
तेरा.. गुलाबी!
मेंरे...
गुलाबी से, अरे! ये..
अलग क्यूँ है?
अब,
कुछ.. बकूं?
और आगे.. सुन.. सकोगे...
आ उससे पहले,
उदाहरण मैं एक रख दूं!
एक सोच है, रंग... गुलाबी,
कुछ और न! है!
प्रसन्नता है,
खुशी
है,
उम्र चढ़ती!
मन.. बांसुरी.. है,
अन्तस में यह, लय ताल बजती।
पता जिसको,
खुद नहीं,
अपना! ही... है,
वह..! फिदा है, उसके लिए
जो खुदा! है,
नजरों में अपनी...
नजरों में अपनी... देख न!
यह गिर गया
है,
भिक्षुक ही है, यह और क्या है,
सोच न, वह चांद है,
जहां भर में, जहां भर को दीखता है
पर खेलने को चांद!
क्या गरीबों का बच्चा मांगता है?
दुनियां है
ये...,
सच! गुंजलक! है,
संजाल! है, गुत्थियों! का..
समझ से, बाहर है ये
स्व...व्यवस्थित, है, अंदर कहीं से,
गहराई में देखा,
जब इसे,
पाया यहां, कोई छुपा है,
गहराइयों में।
कलाकार कोई..अन्यतम है।
पर कला क्या है,
निकाल देना,
अलग करना, काटना,
तोड़ना, घटाना!
कही मोड देना, जोड़ देना!
एक दूसरे को, काटना..
पर क्लेश देना? यह नहीं,...
सौंदर्य! भरना
कला है!
पर प्रकृति यह! जननी कला की!
न्याय करती है, इसी में,
इस कला ही से,
हम सभी को, साथ ले के..
कभी.. तोड़ती है
नष्ट.. करती! मौत.. देती!
कष्ट.. देती..
पर अंत में, खिला देती, कल्याण करती
इस कला के ही बीच में
न्याय की है नींव पड़ती।
कल्याण के इस रास्ते पर
न्याय के इस रास्ते पर
संतुलन के रास्ते पर
शांति.. से, ले..
युद्ध.. तक!
सब
यही.. है
अब यहां कोई, मैं.. नहीं, मेरा नहीं है,
लालच नहीं, करुणा भरी..! यह प्रकृति है,
हर भाग को सम्मान हो
भावना! प्रकृति की तो यही....है।
आखिर प्रकृति "जननी" ही है।
जय प्रकाश मिश्र
Comments
Post a Comment