यह क्या हुआ, वह कौन था?
एक भौंरा घूमता था, डाली.. डाली!
क्यारी... क्यारी!
मगन कितना!
आज था।
एक..
तितली, कैसे उड़ती!
परी.. कोई! इठल करती!
नवेली! हो बैठती.. हर फूल पर,
रस! चाखती थी।
और "वह" मुंडेर से, मुखर कैसा?
ओज लेकर बोलता था!
कितना. बड़ा!
विद्वान
था!
दौड़ता था, भागता था, धन कमाता
खर्च.. करता, बचाता था..
सुबह.. से, ले
शाम तक
चैन
न था.. अंदर से, परेशान था।
यही तो दुनियां है वह,
हम चाहते हैं, जी रहे हैं,
कष्ट में हैं..
शांति जीवन में,
कहां
हम चाहते हैं।
आज कोई मिल गया..
चित्त जिसका, हृदय जिसका
"शांत!" था; परिणामतः
जो बोलता था, मुखर इतना
ओज.. भर भर..!
वाकपटु!
वह., आज.. चुप! था।
विद्वान था जो,
अभी कल तक! आज तक
सच में देखा, आंख अपने
आज! जड़ था....!
दौड़ता दिन रात था जो...
सुबह तक!
सुस्त था, अब..
शांत था।
दुःखी था जो..
अभी बाहर,
कुछ देर पहले..
वह सुखी! नि:भ्रांति! था..।
क्या हुआ था साथ उसके...
गूंगे का गुड था...
अंदर कहीं...
वाकपटु, अब मुखर! न था।
प्रशांत, स्थिर, दृढ़ निश्चयी,
सबसे अलग था।
समझा दिया था किसी ने
अच्छे से उसको...
"न त्वं देहो..., न देहो ते...
भोक्ता कर्ता न वा, भवान!"
आत्म परिचय हो चुका था,
क्लेश से वह दूर था
अब वो साक्षी मात्र था।
अब वो साक्षी मात्र था।
जय प्रकाश मिश्र
Comments
Post a Comment