मोक्षो विषय वैरस्य.. रसस्य सांसारिक:
मित्रों, संसार विषय रस ही है, जितना चूसो उतनी ही चाह, प्रबल तृष्णा, न मिले तो क्रोध, अन्य पाप और फिर दुःख, पछतावा! इसी पर यह लाइनें प्रभु को समर्पित! आपको प्रेषित!
सुरभि भर भर, झूमते थे,
बुलाते थे, बैठ जाओ,
पास थोड़ी देर मेरे।
पांढुरी एक
पंखुरी!
मुझे छू गई.. तभी निकट से,
पांव नीचे, पड़ रही,
कह रही
मुझे साथ ले लो,
जिंदगी भर
नहीं..
रे.!
बस एक पल को..।
विकट,
संकट में फंसा मैं..
क्या करूं? इसे साथ लूं!
या छोड़ दूं!
'विभीषण' रावण का भाई,
आ गया जब 'शरण' में,
श्रीराम प्रभु के
तो राम
ने
क्या कहा था.. वहां सुंदर कांड में...
"शरणागत कहूँ जे तजहि,
हित अनाहत पहिचानि
ते नर पाँवर पाप मय,
तिन्हहि विलोकत हानि।"
ना..! करूं?
कैसे... मैं कर दूं!
प्रार्थना! शरणागता की
प्रेम.. की!
अवहेलना! प्रभु राम की
कैसे करूं मैं!
सोचता! रुक गया..
और जीवन, ताक! में था... इसी के
यही से, वह.. खिल गया।
इस लिए ही, कहा... है,
भगवान अष्टावक्र ने,
गीता में अपने...
जनक
से,
"मोक्षो विषय वैरस्यम..
बंधो.. वैषयिको रस: ..."
विषय रस ही बंध हैं संसार में...
और मोक्षता है,
दूरी इनसे...
मित्र
रे!
उचित था,
यदि मैं ये कहता
पुष्प की, उस पंखुरी से,
हम एक हैं, अलग... न! हैं,
एक दूसरे से, सदा से।
रूप का अंतर है
यह,
बूंद तुम!
बूंद हम, एक ही अद्वैत हम!
और चला जाता, मुस्कुराता, राह अपने..
राह अपने.. तो आज यह..
तृष्णा.. न पाता।
आत्मिक!
आनंद रहता,
आज यह तृष्णा न पाता।
जय प्रकाश मिश्र
Comments
Post a Comment