कल को लिए, यह.. दुखी है,

मित्रों, संसार, आंखमिचौनी का खेल लेकिन सत्य भासता है। योगी, विदेही, संत, फकीर इसे हल्के में लेते हैं और इससे दूर, हो कर्म में नहीं बंधते। मुझे कैसा लगा यह संसार इसी पर ये लाइने प्रस्तुत हैं।

भूल कर, 
मत पूछ मुझसे..
संसार यह! कैसा यहां था?
किनारों.. पर, विश्व..! 
यह..
सम्भार... करता 
रूप...! का, रंग! का,
बदलता..! हर क्षण-अनुक्षण!
प्रत्येक क्षण..
नवल! होता, जवाँ होता, मृत्यु मरता!  
ही... यहाँ था।

सुखी होता, दुःखी होता।
उसी.. में रमता..
विरमता! 
कलझता... उलझता.. 
यह, उलझनों... 
में।
भविष्य. भय! ले, 
सदा.. जीता, 
जीवनों 
में
मुझे तो ऐसा लगा।

देखा.. यहां! 
वणिक.. नौका! तैरतीं है, 
देह.. रूपी..., 
जीवों 
की.. 
व्यापार करती, जिंदगी की।
जानती है, अंत अपना!
बालुका के ढेर!  
बैठी!

उड़ उड़ा कर, खत्म होगा,
बालुका का ढेर यह! 
एक दिन!
पर, विश्वास उलटा.. 
यहां देखा,
निश्चिंत इससे, 
ढेर करता, नश्वरा...! यह
नश्वरी इस बालुका का 
अंत तक! एक जैसा।

एक दिन! काल का
पानी बहेगा, 
सभी पर! 
सब 
लुप्त होगा, कुछ न बचेगा! 
जानता 
है, 
कल को लिए, यह.. दुखी है,
भयग्रस्त मानव, 
सदा से है,
यद्यपि भय! 
मात्र इसको खुद से ही है।

इस 
तरह.., 
संतप्त मानव! 
भागता, हताश! सा, 
सच...! यहां.... देखा।

जय प्रकाश मिश्र

Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!