द्वंद्व का हल यही है।

मधुरिम..! 
हैं, कितनी...? पत्तियां..
सजग! हैं, 
फूल... को, घेरे.. हुए!
बैठी हैं कैसे? हर तरफ से,
झुक गई हैं, बीच से।

नरम.. हैं, नजरें हों जैसे, 
रसवती..
शिशु..! देख अपना
मां.. की,  सी.. 
चिकनी.. हैं कितनी 
सतह पर बस एक तरफ
चमकती... हैं, दूर.. से।

रोकती हों सूर्य की, 
ये झुलस
तपती,
दूर करतीं, फूल से, 
यही तो है, जिंदगी! 
आज के परिवार में पिता श्री की।

मोड हैं, इस जिंदगी में, कैसे? कैसे?
दुविधा! भरी है, हर.. कदम! पे,
क्या करूं! क्या छोड़ दूं!
सोचता.. पल पल,
यही..
संसार! 
तो एक खिलौना! है,
देखता हूँ, नित्य मिटता, 
नित्य उगता, यह टूटता सामने..ही।

और मैं.. पीछे पड़ा हूँ! जन्म से... 
बस इसी के..।
क्या है 
ये? 

इच्छुक हूँ! 
मैं..., 
जब.. तक यहां,
भिक्षुक! ही हूँ! यह सत्य है,
पर बिना इच्छा! 
रस.. कहां! जिंदगी.. में।

संत, एक बैठे मिले, 
शांत थे,
पूछ बैठा.. चतुर था, मैं.. 
क्लांति.. में
भोजन! कहां है शाम का?
कैसे मिलेगा?
चिंता।। नहीं है.. आपको?
आइए, मिल.. कुछ! करें! 

प्रारब्ध! 
देगा, सब करेगा, 
प्रारब्ध.. ही, भोजन मेरा!
वही है, सौभाग्य च दुर्भाग्य मेरा! 
मुक्त हूँ मैं कर्म से...।

चाहना.. इष्ट! को, 
या हटाना.. 
रुष्ट! को ही, कर्म.. है,  
कुछ नहीं है, इष्ट... मेरा,
रुष्ट.. मैं, कण से नहीं हूँ!
क्या करूंगा कर्म का?

काम मेरा मात्र है, 
प्रार्थना!  
और प्रार्थना 
शेष अब, तेरे लिए।

मैं खुश हुआ, उन्हें देखकर! 
कुछ सोचकर.
मुदित मन! घर को चला।
वह संत था? 
इसलिए हालत से वह व्यथित न था।

द्वंद्व..! में ही, सिली! है ये जिंदगी!
क्या इसे देखा.. कभी? 
हर एक कण.., 
हर एक क्षण.. यह, द्वंद्व.. ही है
अनुभूतना ।

मन, को अपने देखना,
नजदीक से, 
किसी आईने में
यह... द्वंद्व, ही.. है, 
विकल्प कितने, 
घूमते हैं अरे इसमें
इसे कर दूं? 
छोड़... दूं? 
थोड़ा रुकूं?
कल के लिए.. टाल दूं, 
आज की, यही तो अब, जिंदगी है।

तो क्या करें? 
कोई..! हल.. भी है,
हां, 
सरल है, 
यह कारगर है,
छोड़ खुद को, स्वार्थ को
अन्य का क्या? एक कण भी 
फायदा है,
तो 
कर इसे, तूं.. सहज होके..!
मुक्त हो, परिणाम से..
द्वंद्व का हल यही है।
द्वंद्व का हल यही है मित्र हे! 

जय प्रकाश मिश्र

Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!