रास्ता तो एक ही है।

मित्रों, देश पर अब, खाड़ी देश के युद्ध के राख की  काली काली छाया पड़ने लगी है। आज की लाइने इसी वैश्विक स्थिति पर आपको संप्रेषित करता हूँ।

निरंकुश ये दुनियां कैसी! 
चादरों में,
भय.. 
के, 
लिपटी!  
डर.. से सिमटी, 
चुप पड़ी! 
आक्रांता के सामने, 
आज, कैसे.., 
घर में, दुबकी..! 

राज ओढ़े! हाय.. कितने! 
अंतरों.. में, मतलबी..! 
सामने.., सत्य!
कोई देश,
कह.. 
दे! 
आज, यह संभव! नहीं।

सब.. उतारू! हैं, 
चाहते.. हैं, 
मारना!  
एक दूसरे को, क्या लिखूं? 
विश्व पूरा!  
मूक... दर्शक! 
खड़ा है, 
भस्म होता तेल के.. आयात में
देख.. कैसे! 

मना? 
अरे मना, कोई! छोड़ दो,
दो.. शब्द कह!  
दे..., 
यूनाइटेड स्टेट्स को, 
हिम्मत नहीं ! 

कैसे होंगे नागरिक! 
उस देश के,
नेता जहां हैं, ट्रंप.. से,
मैं.. सोचता! 
हूँ,
आचार, जब इनका है ऐसा!
इतने बड़े, इस पोस्ट पे!  
तो सोचता हूँ! 

बात की, कीमत नहीं, 
एक पल, टिकना
नहीं,  
बिना सोचे, कूद पड़ना!
फितरत! 
है... 
जिसकी..., उसे क्या कहूं? 

खेल, कैसा हो रहा है, आज यह! 
परेशाँ... है, सकल.. जग! 
पर, सारे.. चुप हैं, 
देखने 
में।

चालते.. 
हैं.., 
चींटियों.. सा.. 
एक दूसरे को 
अंदर... ही अंदर..., हाल है, ये...।

बालकों के खेल से भी 
और बदतर! 
हो रही है, 
डील..
इन देशों के भीतर..!

हाथ में
माचिस! लगी है, बंदरों के, 
आज कैसे.. देख! इसको..
इसी में एक पंथ है 
आदमी को आदमी बनने वो दे.. 
संभव.. नहीं है।

दृश्य दो: 
 
आराम... से, सुन! 
पास.. 
में, 
कलरव हुआ, है... रात को !
सब... जान 
कर, 
हम, चुप.. रहे, रातभर
लूट तक, 
एक भी बोला नहीं, शांत थे.. सब।

खून.. का रंग! हमारा भी
लाल..! था, 
किससे.. छुपा! था,
बेखबर! हम 
जानकार इस बात को
कितने.. रहे? 
मूक! ही बैठे रहे... !
दहकते, भड़कते! फटते हुए हालात में..।

पड़ोसी तो, पड़ोसी.. है,
कोई... भी है,
आदमी है, 
अगर 
पशु.. वह! नहीं है,
साफ दिल है, "पाक" भी है
पूछ! तो... लो,
क्या हुआ था, 
रात को।
मन.. अंधेरों.
में 
आज! आधी रात को...!

वो.. 
बड़ा होगा, 
घर... का होगा..!
क्या. . करेगा? थ्रेट.. वो देगा? 
मुफलिसों.. को दंश देगा? 
कोई कुछ कहे? 
डर! उसे 
भी है, 
इन सभी से, 
इस लिए टेबुल पे है वो! 

किसी काम का, वह नहीं है
किसी जरूरत पर, 
सब जानते.. 
हैं..,
उसके लिए हम, 
खरीदारों... के सिवा! कुछ भी नहीं हैं! 

पर अब! आ पड़ी है, द्वार अपने,
तपिश उसकी, 
कुछ करो
मिल कर, बढ़ो..
रास्ता तो एक ही है,
निकलने का, मुश्किलों से,
संयम करो, संयम धरो..
देश यह अपना है मित्रों! 
मिल सभी अब एक हो! 

जय प्रकाश मिश्र

Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!