जीवन क्या है?

मित्रो, जीवन एक मूलभूत प्रश्न! इसी पर यह लाइने आपके लिए।

जीवन क्या है?
दिन.. उगता है, दिन... ढलता है
आते जाते लोग यहां, 
देखा.. है, मैने? 
कोई... प्रशंसित! कोई... निंदित! 
नित...  होता है, जीवन क्या है !

कोई पाता, कोई खोता !
संपत्ति... का, खेला.. होता है,
जीत.., कोई! मुस्काता... 
क्षण भर!
घंटों.. हार! पहन फिरता.. है,
जीवन क्या है! 

ऊपर.. उठता!  नीचे गिरता!
जीवन बगिया, हंसता, रोता,
भ्रम में जीता, भ्रम में मरता! 
चक्र.. यही, चलता रहता है।
जीवन क्या है?

और इसी में.. हम है, 
ऐसे..
बीच भंवर में 
फंस कर, कैसे? 
पलछिन पलछिन घुट घुट जीते... 
हर पल मरते
बहते.. झंझावातों.. के, 
भीतर!
आशाओं के दीप जलाए!
आस्थाओं पर, तैरा.. करते...
सुख मिलते, 
हों... छाया! जैसे..., जीवन क्या है?

एक!  प्रश्न.. था, एक प्रश्न.. है!
मन की आंखे! सचमुच, 
बंद.. हैं,
जितने.. स्टेप! ऊंचा चढ़ता.., 
खुश.. होता है,
'पत्थर के स्टेप!' चढ़कर 
फिर, 
दुःख! होता है, जीवन क्या है? 

जीवन डर! था, जीवन भय! था
अनिश्चितता..! का ही, 
घर..! था,
जितना खुलता, 
उतना.. मुंदता! अंत समय तो, 
विस्मय! ही था! 
जीवन क्या था।

ममता! बांधे हाथ खड़ी थी..
देखा है, वो.., 
मां.. थी 
तेरी.. 
आंसू भर! मुझे.. देख रही थी,
दायित्वों को गठरी ढोता, 
आज तलक मैं
तुम सब ही 
के.. 
अब जर्जर! था, 
जीवन... क्या था? 

उम्मीदों का, एक पुलिंदा! 
सिर पर लादे..,
घूमा.. हूँ मैं, गलियों.. गलियों..
दशकों.. ऐसे..! 
गर्मी.., ठंडक.., वर्षा झेला..
जिनके.. खातिर! 
आज वही, दुश्मन हैं मेरे, 
जीवन क्या है? 

जीवन क्या है? 
नहीं खिलौना, कोई खेले! 
सिर को धूने! 
घुट.. घुट.. जीये,
आत्म मिलन का, अवसर था ये,
पुष्प सा महके,  सौरभ बन फैले।

जय प्रकाश मिश्र


Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!