जलेगा वो फुल-झड़ी से देख लेना।
अरुण! लाली,
गुलाबी..!
है..
उतर आई,
कपोलों... पर,
छा.. गई है, मुख.. पे तेरे।
गुलाब की, खिलती कली!
नर्मों मुलायम..
अंजीर हो, ताजी पकी!
खुशबू भरी! फट रही,
लाली! वही...
स्निग्धतर! होठों..पे तेरे!
जलद.. से भी और..तर..तर
भीगी... हुई,
स्फटिक मणि! पारदर्शी..
लटकी.. हुई हो
ओस...! कण बन,
आज देखा,
प्रात में..
भीगी हुई इन पत्तियों पे,
अन्यथा, इन होठ तेरे!
देखा तुझे इस हाल में!
मन! खिल गया,
स्फूरन!
स्पंद.. भरता,
प्राण के, अंदर हुआ।
और
मेरे मुंह से, अनुस्यात:
शब्द! ये बाहर हुआ...!
ऐसे.. न! देखो...
मुझे..!!
तुम...!
ऐसे न, देखो..
जाऊं, कहां..?
कैसे... हो, तुम.., म्..!
ऐसे.. न!
दे..खो मुझे...! मुझे, तुम..।
शरम!
थो..ड़ी, तो, करो..
गड़ जाऊंगी, अपने में मैं..
ऐसे न देखो मुझे तुम!
ऐसे न, देखो.. मुझे..! तुम...!
मान मेरी,
तर..स, रख!
मुझ..पर, अवश! मैं
पीछे हट...!
नीची नजर! एक बार कर!
मत निरख! मुझको
ऐसे.., तुम!
ऐसे न, देखो.. मुझे..तुम!
फूलों को देखा..
कलियां को देखा! वह खुश हुआ,
कांटो! को देखा, डाल पर
ऐंठे हुए, चुभते हुए
वो,
बिफर गया!
बादल को देखा, बदली को देखा
लिपटते.. एक होते
खुश हुआ..
बिजली जो तड़की तड़प कर
वो..
डर.. गया..।
बारिश में भीगा..
सावन में, झूमा !
आम की, बौराई हुई
बगिया में घूमा रात भर!
तब खुश हुआ!
पांव.. कीचड़ में पड़ा
तो, मुकर गया!
बस पूछता हूं मात्र तुमसे!
यह क्यों हुआ?
क्या? सच से ही
वो..,
मुकर गया।
स्रोत एक् था, मूल एक् था
फुनगी देखी!
ताली.. पीटी!
जड़ को देखा
बदल.. गया..।
नंगा सच! आंखों से देखा..
सहम! गया।
रेशम! से चमकीले!
वो पत्ते, हरीले!
मन! भाए उसके...
काली डाली उनकी देखी
भरम... गया।
प्रीति से, वह! दूर था,
दूर... है
रंग, कागजों का,
कागजों के, फूल.. का
बस! उसे.. प्रिय है।
मत कभी देना उसे,
कोई खिलौना!
किसी, बाल शिशु का,
मत छुआना,
बाल शिशु के, हाथ उससे,
फुलझड़ी जलती हुई
तुम उसे देना।
फुल-झरी जलती हुई!
तुम उसे देना।
जलेगा वो एक दिन!
फुल-झड़ी से देख लेना।
जय प्रकाश मिश्र
Comments
Post a Comment