वह.. हंस पड़ी! थी अचानक!

मित्रों: मुस्कुराहट एक किताब भी होती है अपने में एक पूरापुराण समेटे, अपने जीवन का सार समाए भी हो सकती है। इसी पर ये लाइने आप पढ़ें, और खुश हों भाव में बंधे, यही चाहना है।

स्वभावतः 
जब, कभी कोई! 
सरल.. होकर, सहजता से, 
झर.. रही, किसी... डाल की, 
सूखी हुई, 
किन्हीं पत्तियों.. सा,
हंस है देता..
मन, मुदित होता, मुदित होता।
 
फल चुके, 
फल 
के ही, नीचे..., बच रहे,
उस फूल की, 
प्रेम में, राग में, अटकी.. हुई 
सूखी.. हुई,.. पंखुरी सा,
सूखे हुए, 
निज.. होठ से, हंस है देता..
मन, मुदित होता, 
वास्तव में मुदित होता।

वह.. हंस पड़ी! 
थी, 
अचानक!  
कुछ इस तरह! 
अवाक्! मैं.., 
उसे. देखता ही! रह गया।

देख.. मुझको, 
बिजली ही थी वो,
आंख मिलती, पलक! 
झपकी, 
सच..! उसके पहले, 
खिल चुकी थी 
हंस! चुकी थी 
झर चुकी 
थी, 
क्षण भरों 
में।

सूखते..! 
सूखे.. अधर की
मधुर स्मित! बेबसी वह! 
विवश सी वह!  हंसी भी वह! 
पर, प्रिय थी कितनी..
बंध गया मैं, फंस गया मैं
उन अधर पर।

सरल कितनी, सहजता थी
दृश्य में, 
पल भर से, कम.. के
देर.. तक, 
मैं टंग.. गया, 
मुस्कुराती.., हंसी.., के ही बीच में
हैंग होकर रह गया मैं।

नक्षत्र! अपनी राशियों! में,
मुस्कुरा... कर
हंस.. दिए हों, एक संग! 
चमक! कर..
जगमगाते, स्वच्छ!  निर्मल! 
गगन... में, 
स्थिति बदल कर
एक क्षण में
किसी अमावस की रात में,
दंतुलियां! 
उस श्याम मुख पर..
अंधेरों से, निशा मुख पर
कुछ उस तरह मुझको लगी! 


मुझको.. लगा, 
एक 
सूनापन..!
अंदर... कहीं, 
अटका.. हुआ था, 
बहुत दिन से..।
सूखी हुई, उन आंख.. में..
उन पुतलियों के बीच में..
पुराना...कहीं खोखलापन..., 
भरा था
इतने.. दिनों से।

अब! झड़.. चुका.. था
सच कहूं! ढुलक.. कर
लुढ़कता...
पटल.. पर, 
मेरे.. ही अपने.., 
स्मृति में...! छप...! चुका था।

नहीं समझे..?
चल.. कुछ यूं कहूं..!
इस बात को..
पंखुरी...! सूखी.. हुई थीं
फूल.. पर, 
किसी..., 
बस, बचीं थीं, पुरानी थीं
जो नर्म हाथों, 
छू,... गई, 
और..., 
झर रही हों, 
पराग ले कर, संदली..!
कुछ, ऐसी हंसी,
आवाज
बिन..
वह हंसी थी, और कैसे मैं कहूं! 

अब क्या बचा था, 
बस.. पंक्ति.. 
थी, 
कुछ तंदुली की..
हल्की पीली.. नुकीली सी...
बहुत पतले होठ बीचों, खिल गई थी!  

अनार दाने, सूखे.. हुए, 
बीमार से, किसी.. पेड़ के,
कच्चे भी.. हों, 
बॉस.. देते,
दूर से, वे.. देखने में..
खंडहरों के...बीच में...
कुछ चटपटी..
सूखी हुई चटनी लगी हो... 
मगर, मीठी... 
मेज पर, चूई..हुई, 
मुझको लगी..!

देखा उसे सच, आज..! 
तो.. 
'कंघी पुरानी' 
गांव.. की वह! याद.. आई...!
बीच.. में, 
उन, कंघियों में, 
टूथ के 
खाली... जगह 
कितनी अधिक थी।

कुछ इस तरह 
सूरत मुझे..
इसकी.. लगी।
क्या कहा? 
एक.. दो..! बस टूथ थे, 
टूटे हुए? उन कंघियों में
कुल आठ.., छह.. साबुत बचे थे! 
मात्र! वे...
तब अंगुलियों पर 
गिनते थे हम, उन टूथ को।

कंघी..उसे, कहते थे हम, उस हाल में..!
ठीक वैसे! फेस था..
कुछ भी नहीं था, साफ था..
एक शून्य! उस पर.. तैरता 
आबाद था।

दृश्य दो..

ठीक! वैसी..., जिंदगी! 
आज! देखा.. 
पास.. से, 
कुछ नहीं था, हाथ.. में, 
खाली पड़े, बर्तन! च भांड़े! 
और दिन...! 
इतना बड़ा अभी पड़ा था 
गर्मियों का! सामने..!  
मुंह फाड़ के
यह.. अल-सुबह.. थी।

हां, हां.. फैमिली.. 
का..., 
घर.. था, ये...
पर, हवा.. था, 
हवा में, सब... उड़... रहा था।
दीवार थी, कुछ पन्नियों की, 
छत.. भी थी, 
इंटीरियर! वितान था..!
रंगीन! 
फटती.. साड़ियों का, 
नीचे लगा था। 
ऊपर पुरानी, पन्नियां उघड़ी पड़ी थीं।

साइकिल के, 
पुराने.. 
टायर पड़े थे, कई सारे! 
उड़ न जाए, हवामहली छत कहीं..!

बाहर पड़े, कपड़े.. थे कुछ, 
वे, बोलते.. थे, 
कई दिन से, न..! धुले.. थे,
बर्तन भी थे, कुछ अलमुनियम!  
या प्लास्टिक के, 
लकड़ी के फट्टों पर रखे..।
पारदर्शी.. 
पन्नियों में, आटा पड़ा था,
दाल भी थी... 
बहुत थोड़ी!
आलू भी था, हरी मिर्ची 
देखकर,
मुझे बहुत खुश थी..! 

पानी भरे 
प्लास्टिक के, बोतल रखे थे,
लाइनों से, कुछेक के ढक्कन खुले थे... 
चार्जिंग के लिए... उनके,
मोबाइलों के वहीं पर 
एक बैटरी थी।

यह.. गृहस्थी थी...।
पन्नी बिछी, 
पन्नी उढ़ी, पन्नी में लिपटी
पन्नी में राशन! 
आज की जरूरत से और भी कम!

देख कर.. 
'कंघी पुरानी' याद आई...
बीच में, हर टूथ के, उन, कंघियों में 
काफी... जगह थी। 

जय प्रकाश मिश्र

Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!