मजदूर हूँ! मैं..।

मित्रों, श्रमिक दिवस, एक मई पर यह लाइनें, आपको प्रेषित हैं, आप पढ़ें, खुश हों.. बस, और क्या? 

मैं, यहां! नीचे.. खड़ा हूँ, जमीं भीतर!
निकालूंगा! सभी कुछ! 
जो.. चाहिए  
तेरे लिए, 
मैं... 
यहां ऊपर! खड़ा हूँ, 
आसमां! पे 
सबसे 
ऊपर, टावरों पे,
देख मुझको, 
चींटियों... 
सा..
पचास तल्ले! के भी ऊपर! 
तड़प.. देती.. धूप, में..., 
तेरे लिए, 
और...
हां..! खुशी से 
बच्चे भी मेरे
जहां में इस रह सके बस इसलिए।

पूछते हो कौन हूँ मैं....!
मजदूर... हूँ, मैं...!
श्रम..! 
बेचता.. हूँ, 
आप.. सब को।
हां! यही है, 
सब कुछ मिलाकर पास मेरे...।

घर..? 
घर... नहीं, 
शहर में, मेरा कहीं...
एक, झोपड़ी.. है, पन्नियों.. की!
दूर.., बाहर, मलिन सी, 
उदास सी, उन.. बस्तियों में। 


एड्रेस..?
कोई नहीं है, पास मेरे, 
नंबर नहीं होता कभी इन 
झुग्गियों का, 
आज भी तेरे शहर में
पर खड़ा हूँ! मैं,।।।
सुरक्षा में! 
आप सब के 
अल सुबह से शाम.. 
तक... के। 

तुम्हारे...,  हर गेट... पे...,
नमस्ते करता, 
तुम्हे.. हूँ! सम्मान से.. 
जब निकलते हो, आप अपने घरों से..।

तुम नहीं, पहचानते! 
मुझको कभी,
पहचानता.. 
हूँ, 
मैं... तेरी.. गाड़ी.., 
तेरा.. कुत्ता,
तेरी आवाज को भी,
अंधेरों... में!

मजदूर हूँ! दरवान हूं, 
तेरा...ही,  तो
मैं.., 
गार्ड.. हूँ, 
नई.. सभ्यता में 
नाम की बस प्यास में..
नौकर से ऊंचे..
शायद खड़ा हूँ.. सोच में,
सोते हो तुम... 
रात.. मे, जिसके.. भरोसे।

बाजार 
लगता है मेरा...
आज.. भी, 
आना... कभी, 
देखना.. 
किस तरह! बिकते हैं हम! 
रास्तों पर, तिराहे पे।

डील से, डौल से, उम्र.. से,
बाजुओं की ताकतों 
को 
देखकर..
भाव लगता..!
है, हमारा.., 
बदलता है दूसरे दिन,
मांग पे..।

नम्रता को, सादगी को, 
सभ्यता को 
ताक! पर रख..
छोड़ देते, शाम को 
तुम किस तरह..!
मुंह मोड़कर, अफसोस कर
पैसे हो देते, थोड़े कम!  
और हम, चुप! 
अकेले हैं खोजते, राह!
जाएं...! किस तरफ..!
पहुंच पाएं रात तक घरों पे अपने।

यही मेरी जिंदगी है, रोज की..
लौट आता फिर उसी 
झुग्गी में मैं,
या..
सड़क के ही किनारों पर,
पुल के नीचे....
पाइपों.. में,
पेड़ 
नीचे, पड़ा रहता रात भर।
मजदूर हूँ मैं, मजदूर हूँ इस देश का।

बदनाम हूँ! 
हंसिया हथौड़ा थाम कर! 
लाल झंडे, पकड़ कर,
कभी खड़ा था
उस सड़क पर!
कुछ दिन चला! कौन थे वे?
आज उनका हश्र क्या?
मेरा हश्र क्या? 
धोखा था मेरे साथ,
इतने दिनों तक...
मासूम था...
मैं...
मजदूर था,.. मैं, 
मजदूर हूँ
इससे अधिक! झूठ है, 
मै और था।

मैं यहां! 
नीचे.. खड़ा हूँ, जमीं भीतर!
वहां ऊपर! खड़ा हूँ, आसमां! पे,
टावरों पर, टंकियों पर, सबसे ऊंचे! 
बस इसलिए, बस इसलिए! 
बच्चे भी मेरे 
जहां में इस रह सके...
(तेरे लिए मेरे ही जैसे..)।


जय प्रकाश मिश्र











Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!