मिट्टी के हैं ये.. अंग तेरे!

आनंद! बिकता.. कहां है?  
किन.., 
दुकानों.. पर? 
बोल न! खरीद लूं.. 
मैं जेब.. भर कर।

आज इस आनंद को..; 
बांट.. दूं, 
थोड़ा तो इनमें
दुखी हैं, जो 
भाग्य लेकर, महल भीतर, 
चुप चुप अकेले! 
और कुछ 
दुर्भाग्य पाकर विधाता से 
भीतर यहां, 
इन अंधेरों में, सीलनों में, 
झोपड़ों में..
आजन्म रहते जूझते..!

आनंद..? 
आनंद..! उड़ती हवा है! 
बंधक! नहीं है,
किसी 
का, 
बंद कर डिब्बों! में रख ले..।

और बेचें.. 
ताज़गी आनंद की,
सुबहो सवेरे?
कोई.. बांध कर, 
इसे, कैसे रखे? बता न! 
क्या युक्ति कोई, पास तेरे? 

चाहता हैं देखना! मिलना उसे..
घर यहीं है, पास में 
आनंद का,
आ..
मिला दूं! 
पर, 
हाथ से छूना नहीं..! 
महसूस करना, तूं पार्थिव है! 
मिट्टी के हैं ये.. अंग तेरे! 
 
वह निरा! है, परा भौतिक! 
दृश्य.. में है तैरता, 
महकता.. है, हवाओ में
स्पर्श.. कर, स्पंद देता, 
अहा.. शीतल! 
आत्मा को.. क्षणों में
तृप्त करता..
शांति के परिवेश.. में।

आ मिला दूं! 
वह.. 
सूत्र से है, हिल दुलकता,
महसूस करना, 
पास से 
जब हिलक.. जाए, 
उर तुम्हारा
अबोधे किसी बाल शिशु 
को देख के, 
किलकार! करते। 
खेलते, हंसते हुए 
उसे देख कर
आंख की, वह मुस्कुराहट..
याद रखना...
आनंद इन सबमें बसा है
आ मिल ले इससे।

पग दो..
एक..चिड़िया! गा रही है भोर से,
बैठ डाली पर वहीं..
एक लाश है, 
जो रोज सोती..
रोज के, उन बिस्तरों.. पर, 
देख न! 
देर तक! फैली पड़ी.।

खबर उसको..!
कहां है?  
जहां में, क्या हो चुका है..!
कब धूप.. निकली?
हल्की पीली! 
रेशमी...!
कब सुबह की, लाली.. छंटी..?
मलयानिली बयार तन को छू गई...!
कब? 
वह! बंद है, दीवार में..
ताबूत में और क्या कहूं? 
इस आदमी को।

कुछ डोलता है, 
प्रात में,
इस धरा पर.. अमृत बरसता!  
भोर ही, इस धरा ऊपर..
कोई.. सुने तो..! 
महुआ टुपुकता, आम झरता
प्रात... में 
कोई कह तो उससे! 
इस धरा पर.., वह सुने तो।

फल पके, सब निझर झरते 
प्रात में, 
गैया, 
पेहांती दूध देती प्रात में..
और वह! 
एक लाश है, लेटा हुआ
देख कैसे? बिस्तरों पे! 

बेजान.. हैं, 
ये.. शब्द मेरे,, खोखले.. हैं,
जानता हूँ,,.. 
मैं.. लिख रहा हूँ..
असत्य है... यह
क्योंकि... घर मेरा.!.
बीच में है, 
अंदर कहीं, इस शहर के
उजाड़... से, उन निर्जनों में नहीं है।

इसलिए इन शब्द में, दम नहीं है।

जय प्रकाश मिश्र








 


















Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!