एक.. कागज..! का लिफाफा! और, क्या तूं?

मित्रों, जीवन, हम-सब और यह संसार सारा एक पहेली! इसी पर ये लाइने, आप पढ़ें, शायद कुछ आपको अपने विश्वास का मिल जाय और आपको अच्छा भी लगे।

एक... 
कागज..! 
का.. लिफाफा!  
और..., क्या.. तूं? 
देखना! कभी.., 
पूछ.. लेना,
जब मुश्किलों में 
अकेले... 
एकांत में, आ.. पड़े,  हो, 
खुद.. से, तुम..।

साफ...! 
दर्पण..! सामने हो
बड़ा.. सा, कोई चमचमाता! 
या.., नदी के, 
किनारे
पर! 
खड़े होकर,
बहती हुई उस धार में! 
प्रतिबिंब! अपना,
देखना, जरा गौर से
और...
पूछना, कि... "कौन.. है, तूं...!" 

बता देगा, 
साफ..! तुमको, 
गलत था! विश्वास तेरा..
आज.. तक! 
तेरे.. मन पटल पर 
विचारों में
बड़ा... सा...
जो शख्स था, वह नहीं..था, तूं..।
वह, 
लिफाफा.., था
मात्र! तेरा..
उसमें कहीं.., रहता था, तूं..! 

रोक कर 
आंखों को अपने,
और.., गहरे! झांकना,
उस नदी में और पूछना! 
उस नदी से..
की..., "कौन है तूं?" 
"तूं, सांसारिक वस्तु है 'एक!' 
मेरी तरह ही" वह 
बोल.. देगी,
नित्य... 
बनती, बिगड़ती,
मुझ... नदी, सी.. ही, 
बहती.. रही है,
जलों... सी,
हर एक 
क्षण
चेतना, मन, बुद्धि.. तेरी!

शरीर तेरा, 
बहता हुआ, प्रवाह.. है,
कुछ कणों का, वर्ष भर में
पूर्णतः बदला हुआ...
मुझ नदी सा,
और क्या तूं! 

सारा पानी बह गया...
तेरे सामने... 
देख! 
कैसे...,  नदी का...
और 'तूं..' 
यह,... नदी.. तेरी
दृष्टि में.., स्थिर! वहीं..?

भ्रम में है तूं! 
सोच न! 
क्या आज भी तूं वही है! 
बचपन में, था तूं? 

किनारे भी बदलते हैं, 
तली भी यह है, बदलती है, 
नदी खुद भी बदलती है,
रोज... 
ही, 
और तूं!  
क्या वही है? 
कुछ याद कर तूं।

सूजी हुई, आंखों को 
अपनी.., 
देख 
न! 
चौड़े.. हुए, 
फैले.. हुए, फटते हुए, 
इन ललछुहे.. से होठ को, 
एक बार! छू.., न!
और सोच 
फिर..! 
क्या?  यही हो, तुम! 

तुम यह.. नहीं..हो,
सूक्ष्म.. हो, 
अति... सूक्ष्म हो! 
ध्यान दो, 
समय.. और
आकाश... से भी
सूक्ष्म हो!

इस लिए.. 
यह "स्मृति" है साथ तेरे! 
"अतीत की.." 
बहती हुई, तुम 'धार... हो',
मिटती हुई... एक 
'रेख.. हो',
इन सूक्ष्मता के क्रमों की..
अंतिम.. कड़ी हो..।

उसके आगे..
अदृश्यता है, देवत्व है,
वह 'परा'... है, 
विद्या... अलग है,
तेरे लिए? 
आज के इस, हाल.. में? 
याद कर, 
मानवों की क्रूरतम! करतूत को..
कितना.. अधम है, 
आज मानव! 
इनके लिए, यह "पराविद्या"  नहीं है।

परा में, 
वह सत्य..! है, झिलमिलाता
करुणा! है बसती, निर्झरी
प्रेम! है, रसता वहां!
जो विमल है, 
कमल है..
खिलता हुआ, यह मधु मदिर है।

पर भ्रष्ट है, आज मानव,
इनके लिए, यह.. नहीं है।
अपन को तो, 
आपस में ही, 
की... जा रही,
चोरी.., डकैती, 
छीना... झपटी 
के लिए
रोग, दुख और कष्ट ही यह इष्ट है।


सभी में से, गुजरता...
हर.. जगह!  
हर... 
हाल में! हर काल में! 
एक तंतु है, 
यह एक ही, है..
इतने बड़े ब्रह्मांड में... 
इसे नियति कह, प्रकृति कह, 
अपरा-परा
उसे... कुछ भी कह..!
यह बदलती.. है
सभी कुछ..  हर एक क्षण..
खुद देख न!  
अगति.., गति.. है! 
इसी के हम भाग "सब..." हैं।

यह चेतना ब्रह्मांड की 
है... जागती!  हर एक क्षण! 
हरदम! सजग! 
समय की भी आत्मा का..
काल.. का,
अवधान कर तूं! 
इस चेतना को, 
ज्ञान का आधार कह तूं! 

अवधान कर! अनुमान कर
कुछ इस तरह 
विश्वात्मा 
का
अध्यात्म.. है यह...!
ध्यान... इसका रास्ता.. है
आनंद!  इस पर लटकता...है
आ..!! चखेगा! 
एक बार चख!! फिर आनंद ही तूं।

जय प्रकाश मिश्र





Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!