सौंदर्य तो बस इसी में है।

रस रंजिका: मित्रों ओरिजनल तो ओरिजनल ही होता है, हर तामझाम से दूर अपने में मस्त और अभय! इसी पर ये लाइने आप पढ़ें और आनंद पाएं।

दूर.. उतनी, दूर..., प्रिय! 
एक, फूल.. है, रंग गुलाबी है, 
ताजा... खिला! 
मुझे, 
नेवतता...! है, मौन ही,
एकांत में, वह... बिहंसता है।

निर्भय! अभय! 
आहा!
अहे! कैसा खिला! 
बिकच कच, कुच से भरा है! 

बिन.. खाद पानी, 
गैस.. गोबर, 
अपने से पनपा...! 
बिन सहारे, आगे.. बढ़ा, 
हर, झेल.. झेला, 
भय! जानता ही नहीं, यह! 
इसके लिए..
सुविधा, नहीं, कोई... अलग है!

बिन.. बाड़ के, 
बरसात में, 
यह... भीगता
धुप.. छांव.. बिच, 
बेफिक्र.. हो, हर बात के
देख न! 
मस्त! कैसा! हिल डुल रहा है! 

हिलोर लेता, हवाओं में 
स्वछंद!  
कैसे... झूमता!  
सूखती! नदिया.. किनारे, 
प्रकृति के इस प्रागंण में! 
घास की इन हरीतिमा... में, बिहरता है।

अकेला! 
मैं, 
नाव पर बैठा हुआ...
उसे देखता, प्रसन्न!  
क्यूं... ऐसा हुआ,
मत पूछ मुझसे! 
उस पुष्प सा 
अंतरों में, सत्य प्रिय है, 
मेरे खिल उठा है! 

खुश... हुआ, सच! 
आज मैं, अप्रतिम! 
रूप, सौष्ठव, अभय इसका देखता, 
रक्षित नहीं, 
आडंबरों से एक भी
यह प्रकृति का, ही... रूप है।

सौंदर्य ऐसा!  रूप ऐसा! 
गठन ऐसी! 
सामर्थ्य ऐसी! 
आज तक देखा न था।

फूल..? 
फूल मेरे आंगनों.. में,
बाग.. में, कैंपस.. में, लान.. में,
उद्यान.. में, घेरे.. घिरे में
अनेकों... हैं,
अद्भुत खिले हैं, लाल हैं,
सुंदर अधिक हैं
पर कहीं 'हल्के-दबे' हैं।

कुछ भी हो, कितना भी हो,
रक्षा व्यवस्था, में.. पले हैं,
बाड में, रहते हुए 
वे..., सब.. 
बढ़े हैं।

स्वच्छंदता, की धूप.. में 
मुक्त प्रिय! वातायनों.. में 
खिलता हुआ तन, 
सरस.. मन, 
सच! अलग है ! 
बनावट, 
यह सुघड़ता, 
साजे... गए से, विलग है।

सौंदर्य तो प्रिय! 
यहीं है,
इसे जंगलीपन, मत कहो....
यह, 
हर.. पालतू से, अलग.. हैं,
स्वावलंबन की चमक! 
छलकती, इन मुखों पर
निर्भयापन! 
इन मुखों पर देख कर, आश्चर्य! है!

हकदार जीवन के यही हैं।
सृष्ठु तन, मस्त मन, 
हे प्रिए, 
साथी यही हैं।
मेरे तो साथी यही हैं।
मेरे तो साथी यही हैं।

परम निर्धन, 
मृदुल मन, 
बेखौफ! प्रिय ये अभयतम।
मेरे तो साथी यही हैं।
मेरे तो साथी यही हैं।

जय प्रकाश मिश्र


Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!