एक रेख.. हूँ मैं.. श्याम.. सी,
काव्य कृति वह विधा है जो समय को शब्दों में समेट कर सुरक्षित रख सकती है जिसे कभी भी आने वाली पीढ़ियों उपयोग कर सकती हैं। इसी पर यह लाइने आपको प्रस्तुत हैं।
एक
रेख.. हूँ
मैं... श्याम... सी,
तुड़.. मुड़ी..!
स्क्रीन पर तेरे... लिखी!
बस, आज के तारीख की।
दिल करे, तो.. फिर कभी..
आकर इसे, पढ़ते हुए,
आंख की इन, पुतलियों
की श्यामता में,
जगह देना,
मुस्कुरा...
छूना..
मुझे..,
स्क्रीन का पन्ना पलटना..
फॉर्मली, जब दिल करे
रेख.. हूँ
मैं... श्याम... सी,
तुड़.. मुड़ी..!
स्क्रीन पर तेरे... लिखी!
बस, आज के तारीख की।
दिल करे, तो.. फिर कभी..
आकर इसे, पढ़ते हुए,
आंख की इन, पुतलियों
की श्यामता में,
जगह देना,
मुस्कुरा...
छूना..
मुझे..,
स्क्रीन का पन्ना पलटना..
फॉर्मली, जब दिल करे
तुम! मिल भी लेना।
मिल जाऊंगा!
वादा.. है,
ये..
स-देह मैं,
जिंदा... तुम्हे, इन्हीं लाइनों में,
इस ही जगह!
तुम, गहरे आना, पढ़ना इन्हें..
अच्छी तरह..से।
शब्द की इन स्याहियों से
उठूंगा..,
बोलूंगा.. मैं...
आवाज.. अपनी,
तेरी.. सोच में, होता.. हुआ
साथ तेरे, खड़ा हूंगा!
तेरे रास्तों में.. आगे बढ़ के।
एक सूखी!
पंखुरी!
गुलाब.. की हूँ,
रखी हुई,
मैं
आज से चिर काल तक!
इस पृष्ठ भीतर, महक लेकर
तेरे लिए, तैयार हर पल..।
जब दिल करे, मिल-ने
को मुझे..
बस खोल देना, पृष्ठ यह...!
महक यह, ताजी.. मिलेगी,
पढ़ते ही...
समीर सी, तुझे घेर लेगी
चारों तरफ
सलवटें संवार देगी, तेरी जिंदगी की।
हल्का करेगी
भार से, तुझे.. जिंदगी के
बस मुझे तुम,
उन्जालो में, रख के
पढ़ना, प्रेम से।
मिलूंगा!
हंसता हुआ,
रास्ता भी तुझे, दूंगा,
हाजिर रहूंगा।
विश्वास रखना, जिंदा मिलूंगा
मैं सदा इन लाइनों में।
मिल जाऊंगा!
वादा.. है,
ये..
स-देह मैं,
जिंदा... तुम्हे, इन्हीं लाइनों में,
इस ही जगह!
तुम, गहरे आना, पढ़ना इन्हें..
अच्छी तरह..से।
शब्द की इन स्याहियों से
उठूंगा..,
बोलूंगा.. मैं...
आवाज.. अपनी,
तेरी.. सोच में, होता.. हुआ
साथ तेरे, खड़ा हूंगा!
तेरे रास्तों में.. आगे बढ़ के।
एक सूखी!
पंखुरी!
गुलाब.. की हूँ,
रखी हुई,
मैं
आज से चिर काल तक!
इस पृष्ठ भीतर, महक लेकर
तेरे लिए, तैयार हर पल..।
जब दिल करे, मिल-ने
को मुझे..
बस खोल देना, पृष्ठ यह...!
महक यह, ताजी.. मिलेगी,
पढ़ते ही...
समीर सी, तुझे घेर लेगी
चारों तरफ
सलवटें संवार देगी, तेरी जिंदगी की।
हल्का करेगी
भार से, तुझे.. जिंदगी के
बस मुझे तुम,
उन्जालो में, रख के
पढ़ना, प्रेम से।
मिलूंगा!
हंसता हुआ,
रास्ता भी तुझे, दूंगा,
हाजिर रहूंगा।
विश्वास रखना, जिंदा मिलूंगा
मैं सदा इन लाइनों में।
जय प्रकाश मिश्र
Comments
Post a Comment