दुख.जुड़ेंगे! एक.. में, क्या हम सभी के

मित्रों आज के हालात पर दो शब्द और भाव कुछ पंक्तियों में प्रस्तुत हैं आप पढ़ आनंद पाएं।

दुख.. जुड़ेंगे! 
एक.. में, 
क्या एक.. होंगे?  
समेकित...!
हम सभी...के किसी दिन! 

करुणा! बहेगी...
अंतरों.. में हमारे, 
इन हृदय.. में,
एक दूजे के लिए 
क्या... किसी.. दिन! 

एक ही हैं, 
हम सभी, सारे.. जहां में
जहां.. तक, फैले... हुए;
क्या कभी अनुभूत होगा! 
अपना पराया 
भाव यह क्या दूर होगा?


आदमी!  क्या आदमी.. 
की.., पूर्णता.. ले, 
खिल सकेगा?
आदमी 
सा, 
यह आदमी! क्या, कभी.. होगा? 

सोचता हूँ,
हम सब.., दुखी.. हैं 
और देख न! 
कारण... हमीं.. हैं!


कितने दिनों तक! 
दुश्मनी.. यह!
अदावत..! 
लट्ठ.. मारी, अधमचारी...!
अभी हम, करते... रहेंगे,
और आगे..
खुद दुखी, सबको दुखी 
करते..… रहेंगे
और, आगे...।


बस पूछता हूँ? 
बता दो न! 
समझ!  कब पैदा करेंगे? 
क्या आदमी हम, 
जन्म में इस बन सकेंगे? 

बांट डाला हमने कैसे...
आज है इंसान को;
खांचों.. में 
इतने...।
इंसाँ नहीं.. 
विष भरा, खांचों.. में हमने!

विद्वेष की जड़? 
खांचे..! 
यही... हैं
कोई... है, यहां...?
जो.. तोड़.. दे
खांचों को
इन...
बस पूछता हूँ, 
दुखी हम, कब तक रहेंगे।

विज्ञान ने है हाथ थामा, 
आदमी का! 
कितना सुखद है!
आदमी ने हाथ थामा 
शत्रुता का
सब... दुखी हैं...!

धर्म ने 
जब हाथ थामा 
छोड़ कर इन जीवनों की 
जरूरत.. को
जीवनों में प्रेम को, 
क्षमा को, 
दया को, आपसी विश्वास को
शुष्क सी 
इन किताबों के शब्द को..., 
हर शै... दुखी है...।

शब्द कट्टर हो गए है,
शब्द गट्ठर हो गए हैं,
शब्द मत्थर हो गए हैं
विषैले ये हो गए हैं
आदमी की पीठ पे...।

हर आत्मा है 
रो.. रही.. 
देख इनसे!
आज के, तेजाब हैं ये...।

पकड़ बैठे 
आज हम हैं, शब्द को..
कुरान के, बाइबिल के, स्मृति के
धर्म की उस आत्मा को, 
भूल के.. 
किसी जाति में? ना, देश.. ना
सकल ही संसार में।

कहां हैं हम, 
देख न! 
कभी मूल में था, 
आदमी..! इस धर्म के
अब आदमी के मूल में है, धर्म ये..!

एक समय था 
धर्म रक्षा कर रहा था
हम सभी की, सब सुखी थे..
आज रक्षा, धर्म! की, 
आदमी! है कर रहा.., जान दे के..
इसलिए हम सब दुखी हैं।

अरे! धर्म तो है स्वतः रक्षित..
सत्य है वह..!
सनातन है, आदि है,
प्रेम है, 
करुणा है वह
हर हृदय में, 
मूल है सदा है, वह.. 
जड़ वही है इस जगत की
प्लीज! उसे लेकर मत लड़ो, 
वह प्यार है, अंकुर मुलायम..!
नरम है रे! कट्टर नहीं वह रहम है रे! 
हर हृदय में, जन्म से..
तुम उसे लेकर मत लड़ो।
तुम उसे लेकर मत लड़ो।

जय प्रकाश मिश्र 


Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!