राधे मन पीर देखि, बाला..! एक, बोलि परी..,

मित्रों, एक बार कान्हा अपना वेश छुपा एक बाला का रूप बना श्री राधे से अंत समय में मिलने आए और राधे से उनकी क्या बात हुई इसी पर यह लाइने आप के आनंदार्थ प्रेषित हैं।


श्री राधे! 

मन..., 

पीर*.. देखि...! 

बाला..! एक, बोलि परी..,

जोहति*..! हौ...., 

माई.. 

काको..? 

बैठि.. तुम, चौंसीठ* घरी! 


देखति मैं, 

इसी... तरेह! 

ताको*.. अस, बड़ी.. भई.. 

अँखियन इन, नींद.. 

तोरे...., 

कबहूँ.. क्यूं..? नाहिं परी! 


जागति हौ..

राति दिनि, आहटि*.. 

सुनि.., अकनति* हौ..!

पांव की अवाज तुम..!  

काकी*...? 

काको..., नित जोहति* हौ..? 


देखति हौ पीत रंग, 

दूर... उहाँ..! 

उमगति... हौ, 

पहिचानति.. हौ, 

आंख फ़ारि!  

काको तुम्ह..! खोजति हौ?

 

पीत रंग देखि तुम्ह!  

नीर अस बहावति हौ,

पसिजत* ज्यों.. पाथर..! 

रसि..! रसि..! 

हिरदा.. निज, गारति*.. हौ। 

 

लागत है मोहिं, यही...

पीत.. रंग, प्रीति! कहीं.. 

आइ फंसी..! नैन.. तोरि.. 

अजहूं*... 

तरस..  है परी। 


ऐसों, 

एकांत... बइठि, 

राहि*, तुम... 

निहारति हौ...?

कौन है?  

माई..! 

जो..., तुम्हहिं! 

आज तक, बिसरावतु*... है! 


बोलिं परिं! राधे तब

सुगुना* री..! मोरी... सुन! 

अलि...! तब..मैं.. अबोधी..! थी

उमिरिया*.. में, थोरी... थी,

तोसों*, क्यों.. झूठि कहूं! 

कान्हा के अँखियन के 

न्यौते पै... रीझी थी! 


नाहिंन वऔ*.., सुधि लेत! 

नाहिंन वऔ.., सुधि देत! 

अबोधी..! से, बोधी.. भई!  

देखु ना! 

मैं. बूढ़ी भई..!  

कइस कहूं..!  

कान्हा.. को देखे बिन,  

प्राण!  मोर, अंटकत* हैं ।


लागत है, 

दिन चार.. भये 

कान्हा को, हियां.., ते गए

समझि तब नाहीं थी

आजहुँ* है कहां परी..!  


अलि! मोरी..., कहानी सुन!  

तब..., 

खोड़सी* सलोनी थी, 

सच कहूं, अलोनी*.. थी, 

गंगा सौं मन निर्मल, 

दिनकर* के धूप.. चटक!  

रूप प्रभा, कमल.. की, लै, 

गोकुल की, गलियन.. में

पहली...बार, खेली.. थी। 


राधे... मन, शांत!  

चुप! 

अंसुअन, की धार बही..

सलोने कृष्ण, आइ गए..

रूप... लइ, बाला.. के, 

हाथ दिए, माथे पे,

स्पर्श पाय कान्हा के राधे 

तो नदी भईं! 


राधे... मन, सोच, बड़ी।

कान्हा को बाला* देखि! 

प्रसाद*... बन! 

राधे मोरि..  

कान्हा के, चरणन.. परीं।।

जय प्रकाश मिश्र

पीर*: शरीर का कष्ट नहीं, मन का दुख
बाला*: छोटी बच्ची 
जोहति*: इंतजार, अगोरा, प्रतीक्षा
चौंसीठ* घरी!: चौसठ घड़ी या रातों दिन
ताको*: आपको, तुमको
आहटि*: आहट, सतर्कता
अकनति* हौ: कान लगा कर ध्यान से सुनना
काकी*: मां, चाची से बड़ी ताई का संबोधन
काको..., नित जोहति*: किसकी प्रतीक्षा
पसिजत*: बिना प्रयास अपने आप बहना
गारति हौ: ऐंठ कर द्रव अलग करना
अजहूं*: आज भी
तरसावति: इंतजार करवाना
राहि*: रास्ता..
निहारति हौ: ध्यान से देखना
बिसरावतु*: भुलाना.. विस्मरण
सुगुना* री: छोटी बच्ची को प्यार भरा संबोधन
अलि...! : अरी ओ भोली
अबोधी..! थी: सीधी साधी
उमिरिया*.. में: आयु में
बेशी*.. थी: ज्यादा बड़ी थी
तोसों*, क्यों.. झूठि: तुमसे झूठ नहीं
अँखियन के न्यौते पै: आंख के इशारे पर
नाहिंन वऔ*: वह नहीं लेता खबर
बोधी.. भई: अब बड़ी हुई जानकार
अटकत* रुके हुए, अवरोध
आजहुँ* है कहां परी: आज भी मैं सरल हूं
खोड़सी* सलोनी थी: सोलह वर्षीय बाला
अलोनी*.. थी: नादान, अनछुई, विशुद्ध
गंगा सौं मन निर्मल: गंगा जल सी विशुद्ध 
दिनकर*: सूर्य
कान्हा को बाला देखि!: कृष्ण को बाला के वेश में देखकर, पहचान कर
प्रसाद*... बन! चरण परीं: अपने को न्योछावर कर दीं, समर्पित कर दीं


Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!