विभाजन! वह है कहां ?

March 19, 2026

सभी मित्रों को चैत्र नवरात्रि की और हिंदू नववर्ष की हमारी ओर से बधाई और शुभकामनाएं। उन शक्ति के ऊपर ही ये पंक्तियां पढ़ें।


विभाजित है, विश्व यह! 

कितने.. धड़ों में...!

तरीकों.. में,

एक ही,

इस..

जिंदगी को, खींचने में।


उपलब्धियों की दौड़ में,

यह..! 

हांफता.. है, 

दौड़ता है, भागता... है,

स्वर्ग सा..! एक लोक...! 

रक्खे.., 

जेब... में।

विभाजित.. है, 

विश्व यह! कितने.. धड़ों में...!


भूला... हुआ है, 

पीठ अपनी!  

भारी, 

है, कितनी.., 

लद.. चुकी है,

उम्र भी तो, अरे! इसकी, 

देख! कितनी.., ढल चुकी है।


ढो सकेगा, 

और...? 

यह..!

संभव.. नहीं!

अब तो बस, 

ढो रहा! इच्छा बची।


नशेड़ी... 

है, 

नशे.. की, 

आदत लगी है

अन्यथा, बहुत.. है, 

यह, जी सके, अब और आगे, 

जिंदगी! पर श्राप है, 

इस आदमी 

को

प्यास! मिटती ही नहीं है। 


एक 

नशा है,

यह जिंदगी

उपलब्धियों का,

और का, 

अभी और का

पूर्ण हो, संभव नहीं है।

पिपासा है, जन्म से, भरती नहीं है।


देख न! आकार इसका? 

पांव..! 

आगे.. को बने हैं!

आंख आगे.., मुंह है आगे.., 

सोच आगे..

बढ़ता रहा है, और आगे..

पुनरावलोकन?   

समीक्षा?  

पृष्ठ

दर्शन?   

ख़ू में नहीं है

आदमी है, यही इसकी नियति है! 


विभाजन! वह है कहां ? 

जो काट देगा,

जिंदगी 

की

धार को,

बहती.. हुई!

बस, एक क्षण में!

सोचता.. हूँ! सोच है वो..,!

बदल देगी, कोर्स को, 

किनारों को

जिंदगी 

के।

मुक्ति देगी! 

अनावश्यक इस गती को! 


इस 

दौड़ में, 

कोलैप्स होते 

देखता हूँ! फेल होती, 

जिंदगी को, न्यूज में, अखबार में,

रोज ही तो, पढ़ रहा हूँ! 

व्यथित होकर 

सोचता 

हूँ,

कौन सी यह शक्ति है! 

घेर लेती, प्रबुद्धों 

को

पटक देती, 

धरातल पर, इस तरह! 

बेलौस होकर! 

सभी प्राणी बह रहे हैं, एक ही रव! 


उसी का तो, समय है, नवरात्र यह! 

सोच सारी बदल देगी,

भाग्य को ही

खोल देगी

समर्पण कर दो अभी,

उपलब्धियां और जिंदगी! 

फिर उठाओ,

उसी का

है,

मानकर

जो कुछ भी चाहो..

जिंदगी सुखमय रहेगी...

फिर जिंदगी आनंद होगी।

जय प्रकाश मिश्र

भाव: मित्रों, निष्कीलन एक क्रिया है, जो मंत्र प्रभाव के लिए बताई गई है, इसमें सर्व समर्पण कर, 

मां को शक्ति की पुनः उनका यह जीवन है, जीना चाहिए तो जीवन सुखमय बन जाता है जैसे साधु और निरंजन जनों का।



Comments

Comments

Popular posts from this blog

देखता हूँ, अपने... पीछे...; कहां.. है? कोई.. जगह. ?

सत्य.. तो बस 'एक' है।

उसने पूछा! कौन.. हूँ मैं..!